Jaunpur News: कैसे हुई मासूम की मौत? इकलौते बेटे के शव से होगी पिता की शंका का समाधान
Jaunpur जिले के खेतासराय इलाके में मौत के पांच दिन बाद मासूम के शव को कब्र खोदकर निकाला गया, मासूम बच्चे के पिता द्वारा पड़ोसी महिला पर बेटे को जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया था।
Jaunpur में मृत मासूम को दफनाए जाने के पांच दिन बाद उसके शव को कब्र खोदकर निकाला गया। गुरुवार को मासूम के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृत मासूम के पिता द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि उसके बच्चे को पड़ोसी ने जहर देकर मार डाला है। दफनाए जाने के बाद पिता के आरोप लगाने पर मासूम के शव को कब्र से निकलवाया गया और अब पोस्टमार्टम के बाद मासूम की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

29 अक्टूबर को हुई थी मौत
जानकारी अनुसार जौनपुर जिले के खेतासराय इलाके के अंतर्गत बारा गांव के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार के पड़ोस में 29 अक्टूबर को एक बारात आई थी। बारात में द्वारचार के दौरान धर्मेंद्र कुमार और उनकी पत्नी बारात देखने चले गए। घर पर उनका एक साल का इकलौता बच्चा आरव अकेले सोया था। बारात के जब धर्मेंद्र और उनके परिवार के लोग वापस लौट कर आए तो आरव मृत हाल में पाया गया। एकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
दफन करने के बाद हुआ शक
मासूम की मौत हो जाने के बाद परिजनों द्वारा उसके शव को दफन कर दिया गया। दफन करने के 3 दिन बाद धर्मेंद्र को आशंका हुई कि उसके एक वर्षीय बेटे आरव को पड़ोस की एक महिला ने जहर दे दिया था और महिला द्वारा जहर देने के चलते ही उसके बेटे की मौत हुई थी। ऐसे में धर्मेंद्र द्वारा महिला द्वारा बेटे को जन्म देकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया। क्योंकि मासूम बच्चे के शव को बिना पोस्टमार्टम किए दफन कर दिया गया था, ऐसे में मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद पोस्टमार्टम किया जाना आवश्यक हो गया।
एसडीएम के आदेश पर निकाला गया शव
इस मामले में दफनाए गए शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए एसडीएम से अनुमति मांगी गई। एसडीएम की अनुमति के बाद बुधवार को कब्र से मासूम बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान एसडीएम अंकित कुमार, नायब तहसीलदार अमित सिंह, थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मासूम बच्चे के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट के आधार पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications