CM योगी जानते हैं कोई नदी साफ नहीं है, इसलिए नहीं लगाई गंगा में डुबकी: अखिलेश यादव

जौनपुर, 14 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान देकर निशाने पर आए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिवसीय दौरे पर जौनपुर पहुंचे हैं। हेलीकॉप्टर से उतरते ही अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला। सपा प्रमुख ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस तथ्य से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि कोई भी नदी साफ नहीं है, इसलिए उन्होंने गंगा नदी में डुबकी नहीं लगाने का फैसला किया। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले गंगा नदी में डुबकी लगाई थी।

akhilesh yadav says CM YOGI did not take dip in ganga because he knows river is not clean

अखिलेश यादव ने कहा कि गांधी के हत्यारे को समर्थन करने वाली पार्टी अब हमें राष्ट्रपिता के सपने पूरा करने की बात कह रही है। बयान देकर लोगों को भ्रमित कर रही है। सभी लोग जानते हैं कि गांधी की विचारधारा से भाजपा का कोई भी लेना देना नहीं है। अखिलेश ने यह बात मुख्यमंत्री योगी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के मौके पर दिए गए उस बयान पर कही जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार किया।

Recommended Video

    UP Election 2022: Akhilesh Yadav ने Jaunpur में निकाली Vijay Rath Yatra | वनइंडिया हिंदी

    अखिलेश ने किया 400 सीटें जीतने का दावा

    अखिलेश ने दावा किया कि सपा गठबंधन प्रदेश की 400 सीटों पर कब्जा करने जा रहा है। यूपी में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से फेल है तो वहीं बेटियों की इज्जत, आबरू भी प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। किसानों के आंदोलन ने इस सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। जिस तरह से केंद्र की बीजेपी सरकार ने तीनों काले कानून वापस लिए उसने इस बात को साबित कर दिया है कि अब भाजपा के दिन खत्म होने वाले हैं।

    अखिलेश बोले- डबल इंजन की सरकार पूरी तरीके से फेल

    अखिलेश ने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरीके से फेल हो चुकी है। दोनों इंजन आपस में टकरा गए हैं और अब जनता की निगाहें समाजवादी पार्टी की ओर टिकी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से छोटे-छोटे दलों ने गठबंधन कर सपा का साथ दिया है उसे यह बात साबित हो गई है एक बार फिर 2022 में सपा की सरकार बनने जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+