जौनपुर: रात में महिलाओं संग गंदी हरकत करने लगा रिश्तेदार, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

जौनपुर में रिश्तेदारी में आए व्यक्ति ने महिलाओं संग किया छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट करने लगा उसके बाद रिश्तेदारों ने उसे लाठी डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

जौनपुर, 17अगस्‍त: जौनपुर में रिश्तेदारी में आए एक व्यक्ति द्वारा महिलाओं से छेड़खानी की जाने लगी उसके बाद उसके रिश्तेदारों ने उसे पीट पीट कर मार डाला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अभियुक्त अभी फरार है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिश्तेदारी की महिलाओं के साथ आपत्तिजनक कार्य करने के बाद रिश्तेदारों ने उसे पीट-पीट कर मार डाला।

शराब पीने के बाद करने लगा छेड़खानी

शराब पीने के बाद करने लगा छेड़खानी

भदोही जिले के जाहिदपुर में स्थित नई बाजार का रहने वाला रामनरेश नामक 46 वर्षीय व्यक्ति जौनपुर जिले के भवानीपुर जमुआ गांव में स्थित अपने पट्टीदार के रिश्तेदारी में आया था। रात में वह वहीं पर रुक गया और रिश्तेदार विनोद के संग शराब पीने लगा। मृतक पर आरोप है कि शराब पीने के बाद जब वह नशे में हुआ तो महिलाओं संग छेड़खानी करने लगा। मना करने के बाद भी वह नहीं माना और मारपीट करने पर उतारू हो गया। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं माना तो लोग लाठी डंडा से उसे मारपीट कर घायल कर दिए।

आसपास के लोग पहुंचे तो हो गया था मरणासन्न

आसपास के लोग पहुंचे तो हो गया था मरणासन्न

मारपीट और गाली गलौज सुनने के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने देखा कि रामनरेश मरणासन्न पड़ा हुआ है। उसके बाद उसे 108 एंबुलेंस से लेकर लोग रात में ही मड़ियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारपीट की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन कर सूचना दिया। मृतक के बेटे अनिल कुमार गौतम की तहरीर पर कोतवाली थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

मृतक की दो बेटी और पांच बेटे हैं अविवाहित

मृतक की दो बेटी और पांच बेटे हैं अविवाहित

मृतक रामनरेश के 7 बच्चे हैं जिसमें पांच बेटे और दो बेटियां हैं। अभी तक किसी की शादी नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक की पत्नी उषा देवी बच्चों और परिवार के लोगों के साथ जौनपुर पहुंची। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि 15 अगस्त को राम नरेश गौतम रिश्तेदारी में गए थे। 16 अगस्त को वापस आने वाले थे लेकिन अपने दोस्त से मिलने की बात कह कर मडियाहूं चले आए। पुलिस का कहना है कि चार अभियुक्‍तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+