कश्मीर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। दुर्घटना किश्तवाड़ जिले से लगे कश्मीर घाटी के दाकसुम इलाके के नजदीक हुई।

पुलिस ने बताया कि एक कार जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ इलाके से कश्मीर घाटी जा रही थी, तभी चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और यह दासकुम स्वास्थ्य रिजॉर्ट के नजदीक राजमार्ग से कई मीटर दूर गड्ढे में जा गिरी।
घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। इलाके के लोगों ने दुर्घटना के लिए बदहाल सड़क को जिम्मेदार ठहराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications