जम्मू-कश्मीर में स्वाइन फ्लू से अब तक 6 मौतें
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में रविवार रात स्वाइन फ्लू से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई और इसके साथ ही राज्य में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या छह हो गई। प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या 120 हो चुकी है।
शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में फेंफड़े संबंधी रोग के विशेषज्ञ परवेज कौल ने कहा, "एच1एन1 संक्रमित मरीज की रविवार रात मौत हो गई।"
उन्होंने बताया, "अस्पताल में एच1एन1 संक्रमित आठ मरीज का उपचार किया जा रहा है।"
कौल ने बताया, "हमने पर्याप्त दवाईयां उपलब्ध कराई हैं और स्वाइन फ्लू के मरीजों की देखभाल कर रहे अस्पताल कर्मचारियों को एहतियातन कदम उठाने की सलाह दी गई है।"
चिकित्सक ने कहा कि हाथ की नियमित सफाई, हाथ मिलाने से बचने, किसी का चेहरा छूने से बचना, गर्म पानी से गला सेंकना और लगातार चाय और कॉफी पीना संक्रमण से बचने के एहतियातन कदम हैं।
कौल ने कहा, "सबसे आवश्यक एहतियात इन दिनों धार्मिक और सामाजिक सभा से बचना है।"
क्या वह नाक पर मास्क लगाने के एहतियाती कदम की सिफारिश करते हैं, उन्होंने कहा, "संक्रमित मरीज का उपचार करने वाले और उसकी देखभाल करने वाले के लिए मास्क पहनना जरूरी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां













Click it and Unblock the Notifications