मौसम ने ली करवट, जम्मू में शुरु हुई बर्फबारी

जम्मू। इस साल कश्मीर में अभी तक मौसम के बदले मिजाज़ जारी है ,अभी तक श्रीनगर के साथ साथ बाकि मैदानी इलाको में बर्फ बारी नहीं हुए है ,वही अगर उपरी इलाकों की बात करे तो वहां पे अभी तक उतनी बर्फ नहीं हुए है, लेकिन आज सुबह से मौसम ने करवट ली और गुलमर्ग के साथ साथ पहाड़ी इलाको में बर्फ़बारी जारी है,कुदरत का अनमोल तोहफा है यहाँ के वादियों में जिसको देखने के लिए मुल्की व गैर मुल्की सियाह यहाँ कर रुख करते है।

snowfall

जम्मू कश्मीर में आये सैलाब ने यहाँ के टूरिज्म पे असर डाला था और ऑटम के सीजन में यहाँ सियाह पछले सालो के मुकाबले में काम तादाद में आये लेकिन सर्दिया आते आते इसमें इजाफा होने लगा , कश्मीर में बर्फ़बारी का मज़ा लेने के लिए कई ऐसे लोग है जो इस मौसम के इन्तिज़ार में रहते है ,वही दूसरी तरफ गुलमर्ग की ढलानों पर स्की लवर्स भी बर्फ होती यहाँ पोहंचना शरू होते है जो यहाँ के पाउडर नुमा बर्फ पे सकिंग करते नज़र आते है।

showfall

वही एडवेंचर टूरिस्ट भी कश्मीर की वादियी में हेली सकिंग का मज़ा लेने के लिए यहाँ पे बर्फ के इंतज़ार में रहते है, महकमा मौसम ने पहले ही कहा था की जम्मू कश्मीर में 15 और 16 जनवरी को बर्फ और बरिशे हो सकती है अब देखना यह है की क्या यहाँ के लोगो के साथ साथ यहाँ घूमने आने वालों की तम्मना पूरी हो पती है या फिर कुछ दिन और इंतज़ार करने पड़ेगा।

वैष्णो माता में भी बर्फ बारी

उत्तर भारत के लगभग हर पर्वतीय इलाके में इस बार जबर्दस्त बर्फबारी हुई इसके बावजूद पर्यटक घूमने का आकर्षण नहीं छोड़ सके. ऐसे में माता वैष्णो देवी के दर्शनार्थी भला कहां पीछे रहने वाले थे। श्रद्धालुओं ने बर्फबारी के बीच ही माता के दरबार में हाजिरी लगाई और जयघोश किया, 'प्रेम से बोलो जय माता दी।

जम्मू-कश्मीेर में अवस्थित माता वैष्णो देवी देश के प्रमुख धर्मस्थलों में एक है, जहां हर साल लाखों की संख्याा में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। त्रिकूट पर्वत पर गुफा में माता वैष्णो देवी का दरबार है, जहां दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। माता के दरबार में आदिशक्ति के तीन रूप हैं- पहली महासरस्वती, जो ज्ञान की देवी हैं। दूसरी महालक्ष्मी, जो धन-वैभव की देवी है। तीसरी महाकाली या दुर्गा, जो शक्ति स्वरूपा मानी जाती हैं।

उधमपुर पटनीटॉप में भारी बर्फ बारी

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी के कारण तापमान माइनस 5 डिग्री से नीचे चला गया है। हालात यह है कि जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की वजह से मुगल रोड बंद हो गया है और सड़क पर बर्फ जम जाने से गाडिय़ां भी नहीं चल पा रही हैं। हालांकि, सैलानी इलाके में हो रही इस बर्फबारी का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। वही, पर्यटक हिमपात का जमकर आनंद ले रहे है जनजीवन प्रभावित हो गया है। क्षेत्र में जिन स्थानों का पारा रात जमाव बिन्दू से नीचे चला गया है उनमें हिसार शून्य से कम 0.1 डिग्री, नारनौल शून्य से कम 0.5 डिग्री, श्रीनगर शून्य से कम 5.3 डिग्री, आदमपुर शून्य से कम 2.4 डिग्री, लेह शून्य से कम 18.3 डिग्री, भुंतर शून्य से कम 1.3 डिग्री।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+