कश्मीर में फिर लगाई गई स्कूल में आग, धधक-धधक कर जल उठी बिल्डिंग

कश्मीर में स्कूलों को लगातार बनाया जा रहा निशाना।

कश्मीर। कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक सरकारी स्कूल की इमारत में आग लगा दी गई। इससे पहले कि आस-पास के लोग आग पर काबू पाते स्कूल की इमारत का ज्यादातर हिस्सा जल गया।

kashmir

अनंतनाग में ऐशमुकाम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में उठते धुएं को देख आस-पास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। जब तक लोग आग पर काबू पाते स्कूल का बड़ा हिस्सा खाक हो चुका था। बताया जा रहा है कि दो लोगों ने स्कूल की बिल्डिंग को आग लगाई।

कश्मीर में पिछले तीन महीने से ज्यादा से फैली बदअमनी का असर वहां के छात्रों के भाविष्य पर पड़ रहा है। बहुत से छात्र अशांति की वजह से अपनी परीक्षाएं नहीं दे पाए हैं। इसके बाद अब स्कूलों को जलाया भी जाने लगा है।

कश्मीर घाटी में अलगाववादियों के स्कूलों को बंद करने के फरमान के बाद स्कूलों पिछले दो दिनो में अब तक तीन स्कूलों में आग लगाई जा चुकी है। वहीं पिछले दो महीने में 20 स्कूलों में आग लगाने की घटनाएं सामने आई हैं।

8 जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर में फैली अशांति की वजह से स्कूल बंद हैं। तीन महीने से ज्यादा से स्कूलों के बंद होने से छात्र चितिंत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+