पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर में की फायरिंग, नागरिक घायल

सीमा सुरक्षा बल (सीएसएफ) के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजरों ने गुरुवार दोपहर को अखनूर सेक्टर में पारगवाल पोस्ट पर गोलीबारी की। बीएसएफ अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तानी गोलीबारी से एक महिला घायल हो गई। गोलीबारी 12:30 बजे शुरू हुई। हमारे जवानों ने करारा जवाब दिया। गोलीबारी अभी तक जारी है।"
पाकिस्तानी सेना और अर्धसैनिक बल नवंबर 2003 में लागू संघर्ष विराम का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं और पिछले कुछ दिनों से अकारण गोलीबारी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा की निगरानी भारतीय सेना करती है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ तैनात है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications