पाक ने फिर तोड़ी मर्यादा, BSF के 12 पोस्टों पर की फायरिंग
जम्मू। पाकिस्तान ने एक बार फिर से अपनी मर्यादा का उल्लघंन किया है। नए साल के शुरुआत में ही पाक ने सीजफायर का उल्लंघन कर बीएसएफ की 12 चौकियों पर गोलीबारी की है। बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, बिना किसी उकसावे के पाकिस्तानी सेना ने बीएसएफ की 12 चौकियों पर देर रात फायरिंग की। पाकिस्तानी रेंजरों ने सांबा सेक्टर में अन्तरराष्ट्रीय सीमा के इर्द गिर्द 12 से 13 चौकियों पर रात में फायरिंग की।

पाक की ओर से हो रही फायरिंग पर भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। जवाबी कार्रवाई में सेना ने चार पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह न कहा कि पाकिस्तान को फायरिंग नहीं करनी चाहिए थी। सेना को मुहंतोड़ जवाब देने का आदेश दिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले 36 घंटों में पाक ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। इससे एक दिन पहले भी उसने भारतीय क्षेत्र में गोलीबारी की जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हुआ और भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में चार पाकिस्तानी रेंजर ढेर हो गए।












Click it and Unblock the Notifications