मोदी की रैली से दहशत में है अब्‍दुल्‍ला सरकार: भाजपा

Narendra Modi Omar Abdullah
जम्‍मू। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली 1 दिसंबर को जम्‍मू कश्‍मीर में होने वाली है। भाजपा के मुख्‍य प्रवक्‍ता जीतेंद्र सिंह का कहना है कि इससे जम्‍मू कश्‍मीर सरकार दहशत में आ गयी है क्‍योंकि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है और अब इसे विपक्षी भी स्‍वीकार करने लगे हैं।

गौर हो कि पिछले दिनों खुद मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने स्‍वीकार किया था कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ रही है लेकिन देश में उनकी लहर नहीं चल रही है। उन्‍होने एक रैली में कहा कि मोदी अलगाववाद की राजनीति करते हैं और वह यहां भी ऐसा ही करेंगे।

नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस समय देश भर में रैलियां कर रहे हैं। युवाओं में बढ़ती उनकी लोकप्रियता को देखते हुए कहा जा रहा है कि वह भाजपा को केंद्र में लाने में कामयाब रहेंगे। जम्‍मू कश्‍मीर में मोदी की होने वाली यह पहली रैली होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+