पाक की जीत का जश्न मनाने वालों पर फूटा JK बीजेपी चीफ का गुस्सा, कहा- ऐसे लोगों को होगी जेल

श्रीनगर, 26 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पर 'तालिबानी विचारधारा' रखने का आरोप लगाया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जो कोई भी टी-20 विश्व कप मैच में भारत की हार पर और पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाएगा, उसे देश के खिलाफ 'साजिश' करने के लिए जेल भेजा जाएगा। दरअसल, जम्मू के सांबा जिले में 6 लोगों को इसी मामले में हिरासत में लिया गया, जबकि पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई है।

 BJP chief Ravinder Raina

महबूबा मुफ्ती के बयान पर बीजेपी का हमला

दरअसल, पाकिस्तान की जीत पर कश्मीर के कई जगहों पर आतिशबाजी की गई, इसी के साथ देश विरोध नारे भी लगाए गए, जिसके खिलाफ देशभर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इन खबरों के बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को लोगों से टी20 विश्व कप मैच में भारत पर पाकिस्तान की जीत को सही भावना से लेने का बात कही थी। इतना ही नहीं महबूबा ने कहा कि पाक की जीत का जश्न मनाने के लिए कश्मीरियों के खिलाफ इतना गुस्सा क्यों?

'उनका दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता है'

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने महबूबा मुफ्ती के इसी बयान को लेकर उनपर हमला बोला, रैना ने महबूबा मुफ्ती को तालिबानी मानसिकता वाला बताया और कहा कि वो यह सब दिखावा पाकिस्तान के समर्थन में कर रही हैं।रविंदर रैना ने कहा कि कुछ नेताओं को सुरक्षा कवर की जरूरत होती है और हमारे बलों द्वारा चौबीसों घंटे उनकी रक्षा की जाती है, लेकिन उनका दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता है। महबूबा तालिबानी विचारधारा की हैं और वह एक दुश्मन देश का समर्थन करने के लिए लोगों के प्रति जवाबदेह हैं, जो आतंकवादियों को आगे बढ़ा रहे हैं, हमारे खिलाफ साजिश कर रहे हैं।

'देश विरोधी लोगों को बख्शा नहीं जा सकता'

यह सभी बयान रैनी ने महाराजा हरि सिंह पार्क में 'विजय दिवस' मनाने के लिए अपनी पार्टी द्वारा आयोजित एक समारोह के मौके पर पत्रकारों को दिए। भाजपा नेता ने साफ कहा कि जिन्होंने पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाकर देश के खिलाफ साजिश रची है, उन्हें बख्शा नहीं जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+