पुलवामा में शिविर के अंदर मृत मिला CRPF का जवान, खुद को गोली मारने की आशंका
Jammu Kashmir News: पुलवामा के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान शिविर के अंदर मृत पाया गया। सीआरपीएफ के अधिकारियों के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि जवान ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी आत्महत्या कर ली। बताया कि उन्हें करीब 2 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी।
गोली चलने की आवाज सुनकर जैसे ही मौके अन्य जवान पहुंचे तो उन्होंने सिपाही अजय कुमार चेरसू गांव में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के गोदाम के पास मृत पाया था। इंडिया टीवी की खबर के मुताबिक, सिपाही अजय कुमार की मौत के बाद अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दे दी है।

सभी जरूरी मेडिकल जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिपाही अजय कुमार डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहा था। अधिकारियों का मानना है कि प्रथम दृष्टया ये मामला आत्महत्या का ही लगता है। घटना का कारण जानने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
जवान की पहचान 112 बटालियन के कांस्टेबल अजय कुमार के रूप में की गई है। डॉक्टरी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जांच की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मौत का कारण आत्महत्या प्रतीत होता है, लेकिन मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकती है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications