2 दिन के जम्मू दौरे पर राहुल गांधी, वैष्णो देवी के दरबार में लगाएंगे हाजिरी

नई दिल्ली, 08 सितंबर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार से अपने दो दिवसीय जम्मू दौरे पर रहने वाले हैं। इस दौरान वह गुरुवार को माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करेंगे। साथ ही शाम के वक्त होने वाली विशेष आरती में भी हिस्सा लेंगे। वहीं वैष्णो देवी के दर्शन के बाद राहुल गांधी का रात को वहीं रुकेंगे का प्लान है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी 9 सितंबर को दोपहर में जम्मू पहुंचेंगे, जिसके बाद वहां से कांग्रेस नेता कटरा के लिए रवाना होंगे। वहीं कटरा पहुंचने के बाद वह पैदल वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने जाएंगे।प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के अनुसार राहुल गांधी पूर्व मंत्रियों, विधायकों, एआईसीसी सदस्यों, पीसीसी और जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों सहित विस्तारित कार्य समिति के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।

यह कार्यक्रम माता के दर्शन करके लौटने के बाद प्रस्तावित है। शुक्रवार को राहुल गांधी जम्मू के एक रिसॉर्ट में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और स्थानीय नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ लंच करेंगे। फिर इसके बाद दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। बता दें कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद से राहुल गांधी की जम्मू-कश्मीर की यह दूसरी यात्रा होगी।

इससे पहले राहुल गांधी ने 9-10 अगस्त को कश्मीर का दौरा किया था और माता खीर भवानी मंदिर और हजरत दरगाह शरीफ में पूजा की थी और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की थी। श्रीनगर में पार्टी कार्यालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान राहुल ने घोषणा की थी कि वह आने वाले वक्त में जम्मू और लद्दाख का दौरा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+