कश्मीर के हालात पर हो पड़ीं सीएम महबूबा मुफ्ती
नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर के हालात सुथरने का नाम नहीं ले रहे है। लगातार 14 दिनों से राज्य में कर्फ्यू लगे हुए हैं। आतंकवादी बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद राज्य में जगह-जगह हिंसा हो रही है। ऐसे में राज्य में शांति बहाल करने के लिए जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सभी दलों की बैठक बुलाई थी, लेकिन इस बैठक में मुख्यमंत्री खुद टूट गई।

कश्मीर के हालात पर सीएम मुफ्ती अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई और सर्वदलीय बैठक में वो रो पड़ी। महबूबा मुफ्ती ने बैठक के दौरान सभी दलों के नेताओं से जम्मू कश्मीर में शांति बनाने में उनकी मदद की अपील की। उन्होंने लोगों से शांति की अपील की। राज्य सरकार ने महबूबा मुफ्ती का ये वीडियो जारी किया, जिसमें वो भावुक अंदाज में राज्य में शांति हो इसमें सभी दल उनकी मदद मांग रही थी।
मुफ्ती ने इस हिंसा में मारे गए लोगों की मौत पर संवेदना वक्त की और कहा कि इस मूखर्तापूर्ण हिंसा का शिकार हुए बच्चे गरीब से गरीब परिवारों से आते हैं। उन्होंने मारे गए बच्चों के परिजनों के प्रति दुख व्यक्त किया। इससे पहले मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग का दौरा किया। अनंतनाग एवं कुलगाम जिलों में प्रदर्शनों के दौरान मारे गए युवकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।












Click it and Unblock the Notifications