जम्मू में बादल फटने से फसलें तबाह, इमारतें क्षतिग्रस्त

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू क्षेत्र के रामबान जिले में सोमवार तड़के बादल फटने से कई इमारतें तबाह हो गईं और फसलों को भी नुकसान पहुंचा।

Jammu Kashmir

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सोमवार तड़के लगभग 3.00 बजे बादल फटने की घटना में कुछ इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिनमें हाला ध्रंडरथ इलाके में स्थित एक उच्च विद्यालय की इमारत, एक स्वास्थ्य केंद्र और कुछ दुकानें शामिल हैं।"

बादल फटने से एक बड़े भूभाग में फसलों को नुकसान पहुंचा है। आपदा में हुए कुल नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

पिछले लगभग 15 दिनों से जम्मू एवं कश्मीर में बादल फटने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। बालटाल, सोनमर्ग, कुलान, गगनगीर और राजिन इलाकों में अब तक बादल फटने की घटनाओं में छह लोगों की मौत हो चुकी है।

अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर बालटाल में शनिवार को बादल फटने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा पिछले दिनों कुलगाम, शोपियां, कुपवाड़ा और श्रीनगर जिलों में भी बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने राज्य में बादल फटने की घटनाओं की वजह तापमान में अचानक हुई वृद्धि को बताया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+