हादसा: जम्मू में नाले में गिरी बस, 25 से ज्यादा लोग घायल
जम्मू कश्मीर के काला कोट इलाके में एक बस दुर्घटना में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के काला कोट इलाके में एक बस दुर्घटना में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बस का संतुलन बिगड़ने की वजह से वो नाले में गिर गई। हादसे में अब तक किसी के मरने की खबर नहीं आई है, लेकिन 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इन घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं राहत-बचाव दल के लोग घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकाला गया।












Click it and Unblock the Notifications