Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

युवाओं को पत्थरबाजी के लिए उकसाती अलगाववादी नेता आसिया गिरफ्तार

कश्मीर। कश्मीर की अलगाववादी नेता आसिया आंद्राबी को श्रीनगर के कराल खुद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आसिया नौजवानों को पुलिस पर पत्थर फेंकने के लिए उकसा रही थीं।

aasiya

दुख्तराने-मिल्लत की चीफ आसिया कश्मीर की औरतों में अलगाववादी चेहरे के तौर पर पहचान रखती हैं। वो लगातार घाटी में भारत-विरोधी गतिविधियों में लगी रहती हैं। आज पुलिस ने उन्हें कराल खुद में तब गिरफ्तार कर लिया जब उन्होंने नौजवानों को पुलिस और फौज पर पत्थर फेंकने के लिए उकसाया।

आसिया आंद्राबी मानवाधिकार कार्यकर्ता एच.एन. वन्चू की हत्या के जुर्म में 1993 से जेल में बंद हिजबुल कमांडर मुहम्मद कासिम की पत्नी हैं। कासिम भी लंबे समय तक भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

आसिया आंद्राबी पिछले लंबे समय से कश्मीरियों को भारत के खिलाफ भड़काती रहती हैं। उनको पुलिस ने कई बार पहले भी गिरफ्तार किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+