धारा 370 पर अकेले पड़े मोदी को मिला कांग्रेस मंत्री थरुर की पत्नी का साथ

sunanda pushkar
नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर में रैली के दौरान भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 पर बयान देकर नई बहस की शुरुआत कर दी है। जम्मू-कश्मीर की महिलाओं के राज्य के बाहर के पुरुषों से शादी करने पर उनके साथ भेदभाव होने के मोदी ने बयान क्या दिया अब उसपर राजनीति शुरु हो गई है। फारुख अब्दुल्लाह ने तो यह तक कह दिया कि मोदी भले 10 बार पीएम बन जाए वो 370 को समझ नहीं पाएगे। जहां अपने बयान पर मोदी अलग-थलग पड़ रहे थे तो वहीं उन्हें एक ऐसे व्यक्तित्व का साथ मिला है जिसकी किसी को उम्मीद तक नहीं थी।

केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी धारा 370 पर मोदी के बयान का समर्थन करते हुए उनका साथ दिया है। मूल रूप से कश्मीर की रहने वाली सुनंदा पुष्कर ने मोदी का साथ देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में महिलाओं के किसी 'बाहर' के शख्स से शादी करने पर उनके साथ राज्य में भेदभाव होता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई इस बात को गलत बताता है तो वो झूठ बोल रहा है। हलांकि सुनंदा ने कहा कि वो किसी भी तरह की राजनीति में नहीं पड़ना चाहती।

उन्होंने कहा कि मैंने इस मसले पर बस अपना अनुभव बताते की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि 1992 में मलयाली पुरुष से शादी करने के और पति की मौत के बाद जब वो जम्मू कश्मीर में जमीन खरीदने गई तो उन्हें यह कहकर मना कर दिया गया कि बाहर के शख्स से शादी करने की वजह से मेरा 'स्टेट सब्जेक्ट' (नागरिकता) रिन्यू नहीं हुआ है, इसलिए वो वहां जमीन नहीं खरीद सकती।

सुनंदा ने धारा 370 को भेदभावपूर्ण बताते हुए कहा कि इसकी समीक्षा करने की जरुरत है। सुनंदा ने इस मसले पर बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी सत्ता में थी तब भी उन्होंने इसके लिए कोई कदम नहीं उठाया। हलांकि न्यूज चैनल से इस मसले पर बात करते हुए सुनंदा थरुर ने कहा कि हो सकता है कि मेरे जबाव से मेरे पति चिढ़ जाएं लेकिन मैं एक कश्मीरी और महिला भी हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+