जम्मू में मोदी की 'ललकार रैली' से पहले बम धमाका, 2 की मौत
जम्मू।
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में रैली को संबोधित करने वाले है। मोदी की ललकार रैली से पहले यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। राजधानी जम्मू में सीविल कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी हुई है। सभी सीमाओं को सील किया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा है, बावजूद इसके मोदी की जम्मू रैली से पहले बम धमाका हुआ है। इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई है। मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर रैली स्थल एम ए एम स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। id="toptextpromo">मोदी
की ललकार रैली पर आतंकी साया बना हुआ है। जम्मू पुलिस ने ऊधमपुर जिले के जखेनी में एक यात्री बस से आतंकी मोहम्मद आजम को पकड़ा है। वह पुंछ का रहने वाला है। उसने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसका मकसद मोदी की रैली को निशाना बनाना था। वहीं मोदी की रैली और उसपर मंडरा रहे आतंकी साए के कारण सुरक्षा को और कड़ी बना दी गई है। वाहनों का आवागमन व व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद हैं। जगह-जगह पुलिस और अर्धसैनिकबलों की अस्थायी सुरक्षा चौकियां और नाके बनाए गए हैं। सुरक्षा के कारण रैलीस्थल तक पहुंचाने के लोगों को पैदल ही तीन से पांच किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मौलाना
आजाद स्टेरडियम के भीतर ही नहीं बाहर भी सुरक्षा के कड़े प्रब्रंध हैं। जम्मू पुलिस के साथ-साथ गुजरात पुलिस का एक दल आईजी रैंक के अधिकारी की कमान में नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए है। मोदी के साथ-साथ इस रैली में भाजपा के कई शिर्ष नेता भी शामिल होंगे। वहीं घाटी के अलग-अलग कोने से भाजपा के 10 हजार कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे।











Click it and Unblock the Notifications