जम्मू- कश्मीर: सेना ने जैश के 2 आतंकियों को किया ढेर, एक जवान घायल
शोपियांः पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत के खिलाफ लगातार साजिशें रच रहा है। ताजा मामला मंगलवार को सुबह का जब पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू- कश्मीर के शोपियां जिले में भारतीय सेना बलों के साथ मुठभेड़ की। इस मुठभेड़ में सैन्य सुरक्षा बलों ने जैश के 2 आतंकियों को मार गिराया। वहीं एक आतंकवादी के फंसे होने की खबर है। इश मुठभेड़ में एक भारतीय जवान के भी घायल होने की खबर है।

घर में घूसे थे आतंकी
प्राप्त जानकारी के अनुसार शोपियां के एक गांव में एक घर में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी, इसी सूचना के आधार सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने हाल ही में प्रेस कांफ्रेस में कहा था कि साल 2018 में हालात सामान्य रहेगा क्योंकि यहां के हालाता तेजी से सामान्य हो रहे हैं।

आतंकियों ने की भागने की कोशिश
सेना को देख आतंकियों ने भागने की कोशिश की तो गोलीबारी शुरू हो गई, सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया। जम्मू कश्मीर पुलिस के इंस्पेक्टर का इस मामले पर कहना है, 'दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं लेकिन तीसरा अभी भी जिंदा है। और घर में मौजूद है। उसने कुछ समय पहले फायरिंग की थी।'

200 से ज्यादा आतंकियों को मारा जा चुका है
यह कोई पहला मौका नहीं हैं जब सेना और आंतकियों के बीच फायरिंग हुई हो। सर्च ऑपरेशन की मदद से सुरक्षा बलों ने साल 2017 में करीब 200 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया जा चुका है।

पिछले साल 88 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे
वहीं अगर पिछले साल की बात की जाए तो सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 165 आतंकी मारे गए थे। जम्मू-कश्मीर के आतंकियों से लड़ाई करते हुए सेना के 77 जवान शहीद हो चुके हैं वहीं पिछले साल 88 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications