'हम भी तो उनसे नहीं पूछते...', यासीन मलिक की पत्नी को पाकिस्तान कैबिनेट में रखने पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला

Yasin Malik Wife Mishal Hussain Malik: पाकिस्तान की नए केयर टेकर सरकार में आतंकी यासीन मलिक की पत्नी को विशेष सलाहकार बनाए जाने के मुद्दे पर पड़ोसी मुल्क के साथ-साथ देश में भी सियासी बहस तेज हो गई है।

वहीं, इस मुद्दे पर जब नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तान का आंतरिक मामला है और हमें इसमें नहीं पड़ना चाहिए।

omar abdullah

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'क्या हम अपनी सरकार में किसी को मंत्री बनाते समय पाकिस्तान से कोई चर्चा करते हैं? तो फिर हम पाकिस्तान से ये उम्मीद क्यों कर रहे हैं कि वो किसी को मंत्री बनाते समय हमसे राय मशविरा करें। ये पूरी तरह से पाकिस्तान का आंतरिक मामला है और हमारा इसमें कोई लेना-देना नहीं है।'

आपको बता दें कि पाकिस्तान में अनवर-उल-हक काकर को नया केयर टेकर प्रधानमंत्री बनाया गया है और यासीन मलिक की पत्नी मिशाल हुसैन मलिक को उनकी विशेष सलाहकार नियुक्त किया गया है। यासीन मलिक की पत्नी मिशाल हुसैन पाकिस्तानी नागरिक हैं। उन्हें मानवाधिकार और महिला सशक्तिकरण के मामलों पर पीएम की विशेष सलाहकार के तौर पर नियुक्ति दी गई है।

साल 2009 में हुई थी यासीन मलिक और मिशाल हुसैन की शादी
गौरतलब है कि साल 2005 में जब यासीन मलिक पाकिस्तान गया हुआ था, तो रावलपिंडी में दोनों की मुलाकात हुई हुई थी और इसके बाद साल 2009 में उसने मिशाल हुसैन से शादी कर ली। यासीन मलिक फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है, तो वहीं उसकी पत्नी मिशाल हुसैन पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अपनी बेटी के साथ रह रही है। यूके के लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई करने वालीं मिशाल हुसैन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+