VIDEO: जम्मू-कश्मीर के इन शहरों में भारी बर्फबारी, सफेद हुआ इलाका, कारों पर बिछी मोटी चादर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भारी बर्फबारी हो रही है। आज भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में मध्यम से भारी बारिश और हिमपात की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार, 5 जनवरी से 8 जनवरी के बीच बारिश और हिमपात होगा। रात से ही कई क्षेत्रों में हिमपात हो रहा है।
Recommended Video

कई शहरों में बिछी बर्फ की चादर
यह तस्वीर अनंतनाग जिले के पहलगाम कस्बे की है, आप देख सकते हैं कि कैसे ताजा हिमपात हुआ। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में भी हल्की बर्फबारी हुई। अब आईएमडी ने कहा है कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में मध्यम से भारी बारिश और हिमपात होने की संभावना है।

वाहनों पर कई फीट तक जमी बर्फ
जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी इतनी ज्यादा हुई है कि वाहन बर्फ में धंसे दिखाई दे रहे हैं। ऐसा हाल सिर्फ जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्रों में ही नहीं अपितु हिमालय वाले सभी राज्यों में है। कुछ दिनों पहले हिमाचल प्रदेश और सिक्किम एवं दार्जिलिंग से भी ऐसी ही तस्वीरें आईं।
कई स्थानों पर हो रही हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अब जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्रों में सबसे व्यापक मध्यम बारिश / हिमपात की उम्मीद है। विभाग ने कहा, "3 जनवरी की शाम से कश्मीर के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है। वहीं, अब बहुत सी जगहों पर हिमपात शुरू हो जाएगा और इसमें लगातार तीव्रता आएगी।"
इन क्षेत्रों में भी पड़ रही बर्फ
स्थानीय लोगों ने बताया कि, मौसम बिगड़ने के बाद आसपास के पहाड़ों पर रात को हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी। वहीं, पड़ोसी प्रांत में रोहतांग के अलावा मकरदेव, शिकर देव, सेवन सिस्टर पीक, घेपन पीक, छोटा शिगरी, बड़ा शिगरी ग्लेशियर में ताजा बर्फ गिरी।बर्फ से सीवी रेंज की पहाड़ियां, बारालाचा, तांगलांगला, कुंजुम दर्रा के साथ-साथ अटल टनल भी ढक गई हैं। अटल टनल के साउथ और नॉर्थ पोर्टल में बर्फबारी हुई है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications