Avalanche Video: सोनमर्ग में आया भयानक बर्फ का सैलाब! सामने आया हिमस्खलन का डरा देने वाला वीडियो
Sonamarg Avalanche Video: पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी देखी जा सकती है। इस बीच मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में भारी हिमस्खलन हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गंदरबल जिले के सोनमर्ग में सरबल इलाके के पास भारी हिमस्खलन देखने को मिला।हिमस्खलन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे देखा जा सकता है कि कैसे लोग दहशत से भरे हुए दौड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।

पहाड़ों से बर्फ के लुढ़ते सैलाब का डरा देने वाला वीडियो देखकर आप भी सहम जाओगे। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ों से भारी मात्रा में बर्फ नीचे की तरफ लुढ़कते हुए रही है। धीरे-धीरे करीब आ रहे बर्फ का सैलाब बड़ा होता जा रहा है।
Recommended Video
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमस्खलन जोजिला सुरंग प्रोजेक्ट की वर्कशॉप के पास, सरबल के करीब हुआ। बताया जा रहा है कि हिमस्खलन दोपहर करीब 2 बजे हुआ। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ कि हिमस्खलन के कारण क्या थे?
बता दें कि फरवरी के पहले हफ्ते में भारी बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को अगले 24 घंटों तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों की तरफ जाने से बचने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications