Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मां वैष्णो देवी की यात्रा: पहाड़ों पर आग से फैला धुआं, दृश्यता कम होने से हेलिकॉप्टर सेवा बंद

जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वालों के लिए यह अहम खबर है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से बताया गया है कि, कटड़ा में स्थित त्रिकुटा पर्वत के घने जंगलों में आग लगी हुई है। उधर से तेज हवाओं चलते धुएं के गुबार तीर्थयात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। तेज हवाओं और कम दृश्यता के कारण सांजी छत हेलीपैड पर आज सुबह से हेलीकॉप्टर सेवाएं निलंबित हैं।

Vaishno devi yatra Jammu; Helicopter services

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड-कटरा ने बताया कि, आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, आग लगे घंटों बीत चुके हैं लेकिन अभी बुझ नहीं पाई है। इससे विभिन्न मार्गों से गुजरने वाले यात्रियों को दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है। वन विभाग के कर्मियों ने बताया कि, कटड़ा में स्थित त्रिकुटा पर्वत के घने जंगलों में बीती रात से आग लगी हुई है।

Vaishno devi yatra Jammu; Helicopter services

यह आग वैसे यात्रा मार्ग से काफी दूर के क्षेत्र में लगी है, इस वजह से श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा सामान्य दिनों की तरह जारी है। हालांकि, त्रिकुटा पर्वत पर आग लगने के कारण चारों ओर धुआं ही धुआं फैल गया है। बताया जा रहा है कि, कई दिनों पहले मां वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत के साथ लगती शंकराचार्य पहाड़ी के समीप आग लग गई थी। जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ श्राइन बोर्ड प्रशासन के अधिकारी व कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।

Vaishno devi yatra Jammu; Helicopter services

इससे पहले 2021 में भी 21 दिसंबर को त्रिकुटा पर्वत के जंगलों में आग लगी थी। फायर एवं इमजेंसी सर्विसेस, वन विभाग और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों ने वह आग बुझाई।

Vaishno devi yatra Jammu; Helicopter services

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+