Uri Terrorist Encounter: उरी में LoC पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश, सेना ने दो को मार गिराया
Uri Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश को बुधवार को भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम किया। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार गिराए गए।
कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान दो आतंकवादी भी मारे गए हैं। एक्स पोस्ट में लिखा है कि सतर्क सुरक्षा बलों ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया। आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। व्यापक तलाशी अभियान जारी है। आतंकी खराब मौसम और कम दृश्यता का फायदा उठाकर भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

आपको बता दें कि पिछले महीने, सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के एक आतंकवादी को मार गिराया था। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि विश्वसनीय इनपुट मिलने के बाद काथोहलान इलाके में एक व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया। आतंकवादी ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की और बाद में सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।












Click it and Unblock the Notifications