Uri Encounter: नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, आतंकियों को बचाने के लिए LoC पर की गोलीबारी, 3 ढेर

अनंतनाग के साथ ही कश्मीर के बारामूला में भारतीय सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें तीन उग्रवादी मारे गए हैं। उनको बचाने के लिए पाकिस्तान ने भी गोलीबारी की थी, लेकिन वो कामयाब नहीं हुए। फिलहाल दो आतंकियों के शवों को बरामद कर लिया गया है।

भारतीय सेना ने मामले में आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में शनिवार को तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। ये तीनों बारामूला जिले के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

Uri Encounter

सेना ने आगे कहा कि शनिवार सुबह 6.45 के आसपास इन आतंकियों ने हथलंगा फॉरवर्ड इलाके से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी, लेकिन वहां पर मौजूद सतर्क जवानों की नजर उन पर पड़ गई। ऐसे में उन्होंने आतंकियों को ललकारा और आत्मसमर्पण करने को कहा। जिस पर उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।

आतंकियों की गोलीबारी का भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। साथ ही दो आतंकियों को मार कर उनके शव बरामद कर लिए। कुछ देर में तीसरे आतंकी को भी ढेर कर दिया गया।

वहीं जब सेना तीसरे आतंकी का शव लाने की कोशिश कर रही थी, तब सीमा पार से पाकिस्तानी सेना की ओर से भारी गोलीबारी हुई। ऐसे में उसका शव नहीं मिल पाया। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

अनंतनाग में ऑपरेशन का चौथा दिन
वहीं दूसरी ओर अनंतनाग जिले के कोकरनाग में चौथे दिन भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। वहां पर 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर है। जल्द ही उन सभी को ढेर कर दिया जाएगा। इस ऑपरेशन के पहले दिन एक कर्नल, एक मेजर और पुलिस के डीएसपी शहीद हो गए थे। इसके बाद एक जवान लापता हुआ, जिसका भी शव बरामद कर लिया गया है। इस घटना के बाद से देश में आक्रोश का माहौल है। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ फिर से सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+