J&K:श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 आतंकी ढेर

श्रीनगर, 15 नवंबर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के हैदरपुरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मठभेड़ में दो आतंकी को मार गिराया। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने खाली करवा दिया है। अभी भी मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबल और पुलिस आतंकियों के खात्मे में जुटे हैं। इससे पहले गुरुवार को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। कश्मीर घाटी में सेना लगातार आतंकियों का सफाया करने में जुटी हुई है।

Unidentified terrorist killed in encounter with security forces in Hyderpora area of Srinagar

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि दो अज्ञात आतंकवादी को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। ऑपरेशन अब भी जारी है। सोमवार शाम को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद इलाके में सुरक्षाबल पहुंचे थे। जब इलाके में सुरक्षाबलों ने चेकिंग शुरू की तो आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। इस बीच जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया है। मारे गए आतंकी की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

सुरक्षाबलों की तरफ से आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन आतंकी नहीं माने और फायरिंग को जारी रखी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाब देना शुरू कर दिया। कुछ देर मुठभेड़ के दौरान आतंकी को मार दिया गया। मारे गए आतंकी के शव को कब्जे में लिया गया है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि अभी टीम की तरफ से ऑपरेशन को जारी रखा गया है।

गत रविवार शाम को श्रीनगर शहर के नवाकदल क्षेत्र में गश्त कर रही एक पुलिस पार्टी में आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में एक जवान घायल हो गया था। पुलिस के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की थी लेकिन अंधेरे का लाभ उठाते हुए आतंकी भाग निकलने में कामयाब रहे थे। बावजूद इसके सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान छेड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+