कुपवाड़ा में लश्कर के दो आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर
श्रीनगर, 07 जून। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि लश्कर ए तैयबा के दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। जिसमे से एक आतंकी पाकिस्तान का है और उसका नाम तुफैल है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। वहीं अखनूर में भी सुरक्षाकर्मियों को को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। बीएसएफ ने बताया कि बीएसएस के जवानों ने 800 मीटर की ऊंचाई पर गुनगुनाने की आवाज सुनी जिसके बाद दो राउंड फायरिंग की गई।
Recommended Video

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा के ही चकतारा इलाके में एक और एनकाउंटर शुरू हो गया है। इस ऑपरेशन में जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान और सेना के जवान शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को घेर लिया, जिसके बा आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।
कुपवाड़ा एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर
कुपवाड़ा में आज हुए पहले एनकाउंटर के बारे में आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि दो लश्कर के आतंकियों को ढेर कर दिया गया है, इसमे से एक आतंकी की पहचान तुफैल के रूप में हुई है जोकि पाकिस्तान का है। जबकि दूसरे आतंकी की पहचान इश्तियाक लोन के रूप में हुई है वह त्राल का रहने वाला है, वह हाल ही में लश्कर में शामिल हुआ था।उसके पास से एके-56 राइफल बरामद की गई है।
सोपोर में एक आतंकी ढेर
सोपोर एनकाउंटर के बारे में आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि राहुल भट्ट की हत्या में दो आतंकी शामिल थे, एक आतंकी को मार गिराया गया है, जबकि दूसरा बचा है, हम उसके पीछे हैं। आमरीन भट्ट हत्याकांड में भी दो आतंकी शामिल थे, उनकी पहचान हो गई है और दोनों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। विजय कुमार की हत्या के मामले में भी शामिल आतंकी की पहचान हो गई है, हम जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।
पाकिस्तानी आतंकी ढेर
आईजीपी ने बताया कि एक पाकिस्तानी आतंकी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। दस्तावेजों के अनुसार उसकी पहचान हंजाला के रूप में हुई है, वह पाकिस्तान के लाहौर में रहने वाला है। उसके पास से एक एके-47 और 5 मैग्जीन मिली है। इस दौरान 2 पाकिस्तानी आतंकी भागने में सफल हुए हैं, लेकिन वो अपना बैग छोड़ गए हैं, हम उनके दस्तावेजों की पड़ताल कर रहे हैं, आखिर उन्हें फंडिंग कहां से हो रही थी, हम इसकी जांच कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications