अनंतनाग में सुरक्षाकर्मियों ने दो आतंकियों को किया ढेर, श्रीनगर में चल रही मुठभेड़
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग सुरक्षाकर्मियों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। दरअसल जब सुरक्षाकर्मियों ने आतंक विरोधी अभियान की शुरुआत की, उसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया। अहम बात है कि सुरक्षाकर्मी श्रीनगर के खन्यार में भी आतंकियों को घेर रखा है। दरअसल सुरक्षाकर्मियों को जानकारी मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
बता दें शुक्रवार के बाद से घाटी में यह चौथी आतंकी घटना है। उत्तर प्रदेश के दो मजदूरों को आतंकियों ने बडगाम में गोली मार दी, जिसके बाद दोनों श्रमिकों को जेवीसी बेमीना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि अनंतनाग के अलावा श्रीनगर और बडगाम में भी एनकाउंटर चल रहा है। सुरक्षाकर्मियों ने यहां आतंकियों को घेर रखा है। गौर करने वाली बात है कि जम्मू कश्मीर में आतंकियों का सफाया करने के लिए सेना लगातार ऑपरेशन चला रही है। जिस तरह से आतंकी आए दिन यहां घुसपैठ की कोशिश करते हैं, उसे लगातार सुरक्षाकर्मी विफल कर रहे हैं।
कुछ सप्ताह विशेष रूप से उथल-पुथल भरे रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी हमले हुए हैं। उल्लेखनीय घटनाओं में 1 नवंबर को बडगाम में दो गैर-कश्मीरियों की गोली मारकर हत्या, 28 अक्टूबर को अखनूर में सेना की एंबुलेंस पर हमला और पूरे अक्टूबर में सैन्य काफिले और वाहनों पर कई हमले शामिल हैं।
इसके अलावा, 20 अक्टूबर को गंदेरबल सुरंग परियोजना में श्रमिकों पर एक गंभीर हमले में सात लोगों की मौत हो गई और 16 अक्टूबर को शोपियां में एक गैर-स्थानीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
इन घटनाओं के मद्देनजर, आतंकवादी गतिविधियों पर उचित प्रतिक्रिया के बारे में राष्ट्रीय बहस शुरू हो गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने आतंकवादियों को पकड़ने और उनसे पूछताछ करने के महत्व पर जोर दिया ताकि उनके कार्यों के पीछे नेटवर्क और उद्देश्यों का पता लगाया जा सके। उन्होंने हिंसा में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की और सवाल किया कि क्या इन कृत्यों का उद्देश्य सरकार को अस्थिर करना है।












Click it and Unblock the Notifications