जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर, एक बीजेपी नेता की हत्या का था आरोपी
श्रीनगर, सितंबर 26। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में चल रहे एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। अभी भी कुछ आतंकियों के छिपे होने का संदेह सुरक्षाबलों को है, इसलिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं मारे गए आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद किए हैं।

बीजेपी नेता की हत्या का आरोपी था एक आतंकी
एनकाउंटर को लेकर जानकारी देते हुए आईजीपी कश्मीर पुलिस विजय कुमार ने बताया कि जिन 2 आतंकियों को ढेर किया गया है, उनमें एक कश्मीर का ही था और दूसरा पाकिस्तान से आया था। विजय कुमार ने बताया कि इनमें से एक बीजेपी के दिवंगत नेता वसीम बारी की हत्या का आरोपी भी था।
2-3 आतंकियों के छिपे होने का शक
आपको बता दें कि ये रविवार सुबह से ही बांदीपोरा के वाटनिरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। सुरक्षाबलों ने 2-3 आतंकियों को यहां घेर लिया था। इस ऑपरेशन को सेना की 14 राष्ट्रीय राइफल की यूनिट और राज्य पुलिस के जवान मिलकर कर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।
खुफिया सूचना पर इलाके में चलाया था सर्च ऑपरेशन
आपको बता दें कि सुरक्षाबलों को वाटनिरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस और सेना के जवान इलाके में पहुंचे और सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जवानों ने आतंकियों को घेर लिया और कई घंटे तक गोलीबारी होती रही।
उरी में मारे गए थे 3 आतंकी
आपको बता दें कि सुरक्षाबलों ने 2 दिन पहले उरी सेक्टर में भी एक बहुत बड़ी घुसपैठ को नाकाम किया था। गुरुवार को भारतीय सेना ने LOC पर उरी के पास रामपुर सेक्टर में 3 आतंकियों को मार गिराया था। ये आतंकी POK से भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे। सेना ने ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों के पास से 5 AK-47 राइफल, 8 पिस्टल और 70 हथगोले बरामद किए थे। इससे पहले शोपियां में एक एकाउंटर के दौरान भी एक आतंकी मारा गया था। इस आतंकी की पहचान अनायत अशरफ डार के रूप में हुई थी।
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications