जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में दो आतंकी घटनाएं, आम जनता पर बरसाई गोलियां, एक पुलिसकर्मी की मौत
श्रीनगर, 22 दिसंबर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर एक बार फिर आतंकी हमले के धमाके से दहल उठी। बुधवार देर शाम आतंकवादियों ने श्रीनगर के मेरजानपोरा स्थित ईदगाह के पास पीएस सफाकदल में एक नागरिक को अपनी गोलियों का निशाना बनाया। आधिकारिक बयान के मुताबिक नागरिक की पहचान रौफ अहमद के रूप में हुई है। घायल अवस्था में एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, श्रीनगर के ही अनंतनाग में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाया जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनंतनाग में आतंकवादियों ने पुलिस कर्मी एएसआई मोहम्मद अशरफ पर अंधाधुध फायरिंग कर दी जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बता दें कि बुधवार को आतंकियों ने श्रीनगर में दो घटनाओं के अंजाम दिया है, इससे पता चलता है कि वह सुरक्षाबलों की कार्रवाई से किस कदर बौखलाए हुए हैं। फिलहाल दोनों मामलों में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने केस दर्द कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इलाके में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: आतंक के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, 10 ठिकानों पर छापेमारी, 8 मददगार गिरफ्तार
रिपोर्ट के मुताबिक एएसआई मोहम्मद अशरफ की हालत काफी गंभीर थी, डॉक्टरों की कड़ी कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं बुधवार को ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए चार आतंकवादियों को मार गिराया गया था। आधिकारिक बयान में बताया गया कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को निशाना बनाकर कुछ हमले किए गए थे, जिसके बाद हमलावरों को ढेर कर दिया गया। संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि यह हमले सीमा पार से प्रायोजित थे।












Click it and Unblock the Notifications