J&K: 24 घंटे में चौथा एनकाउंटर, शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी
श्रीनगर, अक्टूबर 11: जम्मू और कश्मीर के शोपियां जिले के तुलरान, इमामसाहिब इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबल मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाकर आतंकियों को घेर लिया गया। इससे पहले आज एक अन्य मुठभेड़ में सेना के जेसीओ समेत 5 जवान शहीद हो गए।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि, आज शाम शोपियां में दो ऑपरेशन शुरू किए गए हैं। तुलरान में 3-4 आतंकी फंसे हैं। खेरीपुरा में एक और ऑपरेशन लॉन्च किया गया है। शोपियां जिले के तुलरान इमामसाहब इलाके में दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर सुरक्षाबलों को मिली थी। इसके बाद यहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पूरे इलाके को खाली करवा लिया गया है। सुरक्षाबलों की घेराबंदी देखकर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सेना की ओर भी जवाबी फायरिंग की जा रही है।
#WATCH | J&K Police in Shopian appeals to the trapped terrorists, asking them to surrender. An encounter broke out here at Tulran, Imamsahab area of Shopian.
— ANI (@ANI) October 11, 2021
(Source: J&K Police)
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/rTs8ue8yar
पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये चौथी मुठभेड़ है। इमामसाहिब इलाके में पुलिस ने आतंकवादियों से सरेंडर करने की अपील की है। पुलिस ने आकतंकियों से कहा कि, आज ही पुंछ जिले में पांच सुरक्षा कर्मी शहीद हुए हैं। सुरक्षाबलों में इस घटना को लेकर गुस्सा है। मगर वे आतंकियों को सरेंडर करने का पूरा मौका देना चाहते हैं। इसका एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें पुलिस आतंकियों से सरेंडर करने की अपील करती नजर आ रही है।
कुछ ही घंटों पहले पुंछ जिले के सूरनकोट इलाके में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ। यह मुठभेड़ उस जगह से 2 किलोमीटर की दूरी पर हो रही है, जहां सोमवार को आतंकवाद निरोधी अभियान में आतंकियों के साथ एनकाउंटर के दौरान एक जूनियर कमीशंड अधिकारी सहित सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे। आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ अब भी जारी है। हाल के दिनों में आतंकवादी हमलों में तेजी आयी है।












Click it and Unblock the Notifications