शोपियां सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फेंका ग्रेनेड

श्रीनगर 17 अगस्त। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से पिछले कुछ दिनों से आतंकियों ने अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है। पिछले कुछ दिनों में आतंकियों की ओर से ग्रेनेड हमले और फिदायीन हमले के मामले सामने आए है। आज एक बार फिर से आतंकियों ने सर्ट पार्टी पर ग्रेनेड से हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा बल के जवान जब शोपियां के कटपोरा इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रहे थे और इसी दौरान आतंकियों ने सर्च पार्टी पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। आतंकियों के इस हमले का जवानों की ओर से भी जवाब दिया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी मौके से भाग निकले। लेकिन इसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकानों को ढूंढ़ निकाला। आतंकियों ने एक घर के भीतर अपना ठिकाना बना रखा था, जहां से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद किए गए हैं।

terrorist

पुलिस ने बताया कि आतंकियों कि आतंकियों की तलाश की जा रही है। रात में अंधेरा होने की वजह से ये आतंकी फरार हो गए। इन लोगों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि मंगलवार को आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित की सेब के बाग में गोली मारकर हत्या कर दी। सेब के बाग में काम कर रहे दो भाइयों को आतंकियों ने गोली जिसमे से दूसरे की हालत स्थिर है और वह अस्पताल में भर्ती है। यही नहीं आतंकियो ने सोमवार की शाम को सीआरपीएफ केबंकर पर भी ग्रेनेड फेका था। पिछले कुछ समय से आतंकी टार्गेटेड किलिंग कर रहे हैं। घाटी में धारा 370 खत्म होने के बाद आतंकी गैर कश्मीरी और कश्मीरी पंडितों को निशाना बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+