जम्मू कश्मीर: BSF के काफिले पर आतंकी हमला, 3 आतंकी घिरे

श्रीनगर, अगस्त 12: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपना निशाना बनाकर हमला किया है। गुरुवार को आतंकियों ने कुलगाम के काजीगुंड इलाके के मीर बाजार में बीएसएफ के कॉनवॉय पर घात लगाकर हमला कर दिया। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस हमले में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Terrorists fired upon BSF convoy in Kulgam, terrorists trapped jammu kashmir

कश्मीर के आइजी के विजय कुमार ने बताया कि कुलगाम के काजीगुंड इलाके के मीर बाजार में बीएसएफ का काफिला गुजर रहा था। तभी घात लगाकर बैठे आतंकियों ने हमला कर दिया। इस आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन आतंकी फंसे हुए हैं। दोनों ओऱ से फायरिंग चल रही है। इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बीएसएफ के काफिले पर ये हमला दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मालपोरा काजीगुंड के पास श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर हुआ है। इससे पहले आतंकियों ने दो दिन पहले 10 अगस्त को सीआरपीएफ की पार्टी पर हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+