कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों की कायराना हरकत, युवक को गोली मारकर हुए फरार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार शाम आतंकियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना के तुरंत बाद इलाके को घेरकर सर्च अभियान चलाया गया। हालांकि अभी तक आतंकियों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक अनंतनाग जिले के वात्रिगाम वानिहामा इलाके में बुधवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने एक छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान वत्रिगाम डायलगाम निवासी बशीर अहमद डार के बेटे साहिल बशीर के रूप में हुई है।

Anantnag

घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी फरार हो गए, जबकि आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। साथ ही सुरक्षाबलों को भी इसकी जानकारी दी। डॉक्टरों के मुताबिक युवक के गर्दन में गोली लगी है। हालांकि उसकी हालत अब कैसी है, उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

काफी संवेदनशील इलाका है अनंतनाग
आंतकवाद के लिहाज से अनंतनाग काफी संवेदनशील इलाका है। आए दिन वहां पर आतंकी हमले होते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया था। जिसमें एक कर्नल, मेजर और जम्मू-कश्मीर के डीएसपी शहीद हो गए थे। हालांकि बाद में तीन आतंकी मार गिराए गए। ये ऑपरेशन 5 से ज्यादा दिन चला था।

कुलगाम में दो आतंकी ढेर
वहीं दूसरी ओर कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो आतंकी मारे गए। उनका संबंध हिजबुल मुजाहिद्दीन से था। एक आतंकी की पहचान बासित अमीन भट के रूप में हुई है, जो फ्रिसल का रहने वाला है। वहीं दूसरा आतंकी कुलगाम का रहने वाला साकिब अहमद लोन है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मारे गए दोनों आतंकवादी कई घटनाओं में शामिल थे। मुठभेड़ स्थल से 2 AK सीरीज राइफल, गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक अभी भी इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+