सुरक्षाबलों के कैंप के पास मिला संदिग्ध बैग, जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे पर रोका गया ट्रैफिक
श्रीनगर, 16 जुलाई। जम्मू-कश्मीर के जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षाबलों को एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भींबर गली में एक संदिग्ध बैग बरामद होने के बाद नेशनल हाईवे पर यातायात को सुरक्षा के मद्देनजर रोका गया। एक अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि लावारिस बैग भींबर गली सेना के एक शिविर के पास पड़ा मिला। यातायात को फिलहाल रोक दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि सेना के जवान और बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया है, स्टैंडर्ड प्रोसीजर के तहत मामले से निपटा जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला करने के लिए बैग, सामना और बॉक्स में रखे गए विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया है। जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में सैनिक ठिकानों पर मंडराते हुए कम से कम चार ड्रोन देखे जाने के एक दिन बाद बैग मिला। 27 जून से इस क्षेत्र में ड्रोन को बार-बार देखा गया है, बता दे कि पिछले महीने इसी तरीख की रात जम्मू में भारतीय वायु सेना के अड्डे को विस्फोटकों से निशाना बनाने के लिए एक ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। ड्रोन हमले में दो जवान घायल हो गए थे।
यह भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में खराब मौसम के कारण सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 1 जवान की मौत और 7 हुए घायल
बैग मिलने के बाद सुरक्षाबलों को संदेह है कि इसमें आईडी विस्फोटक हो सकता है, जिसके बाद राजमार्ग पर यातायात को रोक दिया गया। गौरतलब है कि पिछले दिनों जम्मू में कई ड्रोन उड़ते देखे गए जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियं अलर्ट मोड पर हैं। इससे पहले जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार देर रात लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों संग सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी जिसमें दो आतंकी मारे गए थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस और सेना की ज्वाइंट टीम ने श्रीनगर के दानमार एरिया में सर्च ऑप्रेशन जारी किया था। इस दौरान जैसे ही उन्होंने वहां घेराबंदी शुरू की, छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलवामा में मिले विस्फोटक
इस बीच शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर पुलिस ने पुलवामा जिले में संदिग्ध वस्तुएं और भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने की जानकारी दी दै। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलवामा जिले के नवा दल इलाके में आज अवंतीपोरा पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ द्वारा तलाशी अभियान के दौरान विस्फोटक और गोला-बारूद के साथ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। इस मामसे में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications