जम्मू कश्मीर में अपनी ही पत्नी की SPO ने की हत्या, फरार
श्रीनगर, 24 अगस्त। जम्मू कश्मीर के बिलवार में एक एसपीओ ने अपनी ही पत्नी को गोली मार दी है। कठुआ के एसएसपी आरसी कोतवाल ने बताया कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है, हमारे एक एसपीओ ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। बिलवार एसडीपीओ की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया है, जो मामले की जांच करेगी। आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। हत्या के बाद से वह फरार है। मामले की जांच की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications