कश्मीर घाटी में जबरदस्त बर्फबारी, श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द, परीक्षाएं टलीं

नई दिल्ली, 23 फरवरी: कश्मीर घाटी में मौसम ने करवट बदल ली है, जिस वजह से वहां के ज्यादातर इलाकों में बर्फबारी जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में काफी बारिश भी हो रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी कुछ दिन घाटी में ऐसे ही हालत रहेंगे। वहीं दूसरी ओर श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

Recommended Video

    Jammu kashmir: Gulmargमें Snowfall , बर्फ से ढका पूरा कश्मीर | #Shorts| वनइंडिया हिंदी
    flight

    मामले में श्रीनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि श्रीनगर में लगातार बर्फबारी हो रही है। उनकी टीमें रनवे और टर्मिनल के आसपास से बर्फ हटाने में जुटी हुई हैं, लेकिन खराब मौसम की वजह से उसमें दिक्कत आ रही है। इसके अलावा विजिबिलिटी भी सिर्फ 400 मीटर है, जिस वजह से सभी एयरलाइंस की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। अभी तक कुल रद्द उड़ानों की संख्या 41 बताई जा रही। एयरपोर्ट एथॉरिटी के मुताबिक आगे की उड़ानों में रद्द उड़ानों के यात्रियों को एडजस्ट किया जाएगा।

    पर्यटकों के चेहरे खिले
    वहीं विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग में भी काफी बर्फबारी हुई है। जिस वजह से वहां पर पर्यटकों के चेहरे खिल गए। बड़ी संख्या में जम्मू-कश्मीर के स्थानीय लोग भी बर्फबारी का लुत्फ उठाने पर्यटक स्थलों की ओर जा रहे हैं। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने पहाड़ों की ओर यात्रा कर रहे लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

    परीक्षाएं टाली गईं
    कश्मीर यूनिवर्सिटी में बुधवार को यूजी, पीजी समेत कई कोर्स की परीक्षाएं थीं। खराब मौसम की वजह से उन्हें टाल दिया गया है। IMD के मुताबिक अगले 24 घंटे तक ऐसे ही बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। जिस वजह से तापमान में कमी आ सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+