जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में खाई में गिरी सवारियों से भरी कार, 6 लोगों की मौत
श्रीनगर, 03 फरवरी: जम्मू- कश्मीर के किश्तवाड़ से गुरुवार को एक बुरी खबर सामने आई है। यहां जिले के केशवां में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। 6 लोगों में से पांच ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सांसें टूटी गईं। जानकारी के मुताबिक यह हादसा गाड़ी के खाई में गिर जाने से हुआ। बताया जा रहा है कि बारिश और बर्फबारी होने की वजह से सड़क पर भारी फिसलन हो गई है, जिसकी वजह से यह दुर्घटना पेश आई।

देर रात दर्दनाक हादसा
जानकारी के मुताबिक यह हादसा देर शाम को हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना के बाद इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल ले गए, जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
फिसलन की चपेट में आई कार
बता दें कि इलाके में गुरुवार सुबह से ही बारिश और बर्फबारी जारी है। ऐसे में सड़क पर फिसलन की चपेट में आकर कार हादसे का शिकार हो गई और खाई जा गिरी। वहीं इस दर्दनाक हादसे की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications