अवंतिपोरा में सेना ने एक आतंकी को एनकाउंटर में किया ढेर

श्रीनगर, 15 मार्च। जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ चल रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि यह एनकाउंटर अवंतिपोरा जिले के चारसू इलाके में चल रही है। एनकाउंटर में एक आतंकी को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया है। सुरक्षाकर्मियों को इस बात की जानकारी मिली थी कि इलाके में आतंकी छिपे हैं, जिसके बाद इनपुट के आधार पर सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को घेर लिया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग कर दी और एनकाउंटर शुरू हो गया।

encounter

एनकाउंटर के बाद सुरक्षाकर्मी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। साथ ही इस बात की भी पुष्टि कर रहे हैं कि आतंकियों ने कहीं पर हथियार आदि तो नहीं छिपा रखे हैं। बता दें कि शनिवार को भी सुरक्षाकर्मियों की आतंकियों के सााथ भिड़ंत हुई थी। शनिवार को आतंकियों के साथ एनकाउंटर में सुरक्षाकर्मियों ने चार आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था। जबकि एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया था। सुरक्षाकर्मियों की पुलवामा, गंदेरबल, कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। पिछले हफ्ते की बात करें तो अवंतिपोरा में पुलिस ने 4 आतंकियों के सहयोगियों को गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+