Reasi Terror Attack: हाइब्रिड आतंकवादियों से जुड़े 5 ठ‍िकानों पर NIA की छापेमारी, कई वस्तुएं जब्त

Reasi Terror Attack: रियासी आतंकवादी हमला मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है क‍ि एनआईए की तलाशी में विभिन्न वस्तुएं जब्त की गईं, जिनसे आतंकवादियों और ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के बीच संबंध का पता चलता है।

आपको बता दें क‍ि 9 जून की शाम को आतंकवादियों ने रियासी जिले के पौनी इलाके में शिव खोरी से कटरा जा रही यात्रियों की एक बस पर गोलीबारी की थी, जिससे बस पास की एक खाई में गिर गई थी और एक बच्चे सहित नौ लोगों की मौत हो गई थी।

Reasi Terror Attack Update

आरोपी हाकम खान से पूछताछ जारी
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद एनआईए ने 15 जून को मामले को अपने हाथ में ले लिया। बयान में कहा गया कि इसने हाइब्रिड आतंकवादियों और ओजीडब्ल्यू से जुड़े पांच स्थानों की तलाशी ली। एनआईए ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी हाकम खान उर्फ ​​हाकिन दीन ने इन स्थानों की जानकारी दी थी।

जांच एजेंसी की जांच के अनुसार, हाकम ने आतंकवादियों को सुरक्षित आश्रय, रसद और भोजन उपलब्ध कराया था। एनआईए ने आतंकी साजिश का पता लगाने के लिए जब्त सामग्री की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+