Ramban landslide: जम्मू-कश्मीर में सुरंग ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 10
युद्धस्तर पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन, अब तक 5 शव बरामद
श्रीनगर, 21 मई: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन जिले में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया था। यहां के एक निर्माणाधीन टनल का हिस्सा ढह गया, जिसमें दबे मजदूरों को निकालने का अभियान शनिवार को फिर से बड़े पैमाने पर शुरू किया गया है। शनिवार को जैसे ही सुरंग ढहने की जगह पर बचाव अभियान फिर से शुरू किया, उसके बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या 10 तक पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक रामबन में खूनी नाला एरिया में मुख्य टनल के साथ बन रही दूसरी टनल पर पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया था, जिसमें कई श्रमिकों के फंसने की खबर सामने आई थी। इसके बाद फिर ऐसा ही हादसा दोबारा शुक्रवार को भी सामने आया, जिसके बाद तुरंत युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया गया था, जो देर शाम तक चला।
रामबन एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि अब तक नौ शव घटनास्थल से बरामद किए गए हैं, शायद एक बचा है। इन 9 मृतकों में से पांच पश्चिम बंगाल के थे, एक असम से, दो नेपाल से, और दो स्थानीय थे। लापरवाही के लिए एफआईआर दर्ज की गई है, जिसके बाद अब मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक एक शव और बरामद कर लिया है, जिसके बाद बरामद शवों की संख्या 10 हो गई है।
वहीं इससे पहले रामबन एसएसपी ने बताया था कि ऑपरेशन अंतिम शव मिलने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्थर निकालने और शव को निकालने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। हम इस बचाव अभियान के अंत के करीब हैं।
बता दें कि रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन चार लेन की सुरंग का एक हिस्सा गुरुवार की रात ढह गया था। इससे पहले शुक्रवार को भी मलबे से एक श्रमिक का शव मिला था। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 10 लोग मलबे में दबे थे।












Click it and Unblock the Notifications