जम्मू-कश्मीर: राजौरी में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सेना का जवान भी शहीद, एक पुलिस एसपीओ सहित तीन अन्य घायल
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक सुदूर गांव में मंगलवार को छापेमारी करने गए सुरक्षा बलों के एक दल पर आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसमें एक जवान की मौत हो गई। वहीं एक पुलिस एसपीओ सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए।
भारतीय सेना के कुत्ते केंट की भी मौत
ऑपरेशन के दौरान 21 आर्मी डॉग यूनिट में शामिल भारतीय सेना के कुत्ते केंट की भी मौत हो गई है। छह साल की मादा लैब्राडोर डॉग ने जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन के दौरान उसे गोली लगी। मृतक डॉग केंट भाग रहे आतंकवादियों की तलाश में सैनिकों की एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रहा था। तभी उसको गोली लग गई।

समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट् के मुताबिक, सुरक्षाबलों को इलाके में 3-4 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद वहां तलाशी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। फिर दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। मुठभेड़ और तलाशी अभियान अभी भी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications