जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावः फारूक अब्दुल्ला ने कांग्रेस से गठबंधन का किया ऐलान

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ेग विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जम्मू कश्मीर के दौरे पर है। गुरुवार 22 अगस्त को राहुल गांधी और खड़गे ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की।

यह मुलाकात श्रीनगर स्थित आवास पर हुई। इस मुलाकात के पीछे का मकसद जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ना बताया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का ब्यान सामन आया है।

Rahul Gandhi

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'बैठक बहुत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ। गठबंधन पटरी पर है और भगवान की कृपा से यह आगे भी जारी रहेगा। इसे अंतिम रूप दे दिया गया है, आज शाम तक इसे मंजूरी मिल जाएगी। यह सभी 90 सीटों पर हुआ है।' इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस और हम एक साथ हैं, तारिगामी साहब (CPM के एम.वाई. तारिगामी) भी हमारे साथ हैं।

मुझे उम्मीद है कि हमारे लोग हमारे साथ होंगे जिससे हम लोग भारी बहुमत से जीतकर लोगों की बेहतरी के लिए काम कर सकें। अब्दुल्ला ने आगे कहा कि मैंने आपसे कहा था कि राज्य का दर्जा हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। हमने इसका वादा किया है। इस राज्य ने बुरे दिन देखे हैं। हमें उम्मीद है कि राज्य को पूरी स्वायत्तता मिलेगी और हम इस मामले में हर तरह से इंडिया अलायंस के साथ खड़े हैं।

इससे पहले, श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'जैसे ही हमें पता चला कि चुनाव होने वाले हैं तो मल्लिकार्जुन खड़गे और हम मिले और हमने तय किया कि हमें सबसे पहले जम्मू-कश्मीर आना चाहिए। हम जम्मू और कश्मीर के लोगों और हिंदुस्तान के हर राज्य के लोगों को ये संदेश देना चाहते हैं कि हमारे लिए जम्मू और कश्मीर के लोगों का प्रतिनिधित्व व राज्य का दर्जा सबसे जरूरी चीज है।'

राहुल गांधी ने बोलते हुए कहा था कि हिंदुस्तान के इतिहास में आजादी के बाद कई बार केंद्रीय शासित प्रदेश को राज्य में बदला गया है लेकिन एक ही उदाहरण है जब राज्य का दर्जा छीनकर केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है... हम यह संदेश देना चाहते हैं कि जम्मू और कश्मीर के लोगों का प्रतिनिधित्व हमारे लिए और देश के लोगों के लिए जरूरी है इसलिए हम यहां पहले आए हैं।

राहुल गांधी ने आगे कहा, 'मैं लोकतंत्र की रक्षा पूरे देश में करता हूं लेकिन मेरे लिए जम्मू और कश्मीर के लोगों के दिल के दर्द को मिटाना ही लक्ष्य है, जो आपको सहना पड़ता है। जिस डर में आप जीते हो, जो दुख आपको होता है उसे मैं, मल्लिकार्जुन ख़ड़गे, पूरी कांग्रेस पार्टी हमेशा के लिए मिटाना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+