Poonch Terrorist Attack: 'गलती तो हुई है.....' क्या बोले फारूक अब्दुल्ला, देखिए Video
Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने पुंछ में हुई आतंकी वारदात को सुरक्षा की गलती बताया है। इस घटना में पांच जवान शहीद हुए हैं।

नेशनल कांफ्रेंस के सांसद और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पुंछ में हुए आतंकी हमले को सिक्योरिटी में चूक बताया है। उन्होंने कहा है कि 'गलती तो हुई है, देखना चाहिए.....'। इस बीच जम्मू और कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को पुंछ जिले में हमले वाले स्थान का दौरा किया है।
फारूक अब्दुल्ला बोले सुरक्षा में चूक
फारूक अब्दुल्ला ने कहा है, "आप सबने देखा। बॉर्डर के करीब है। कहीं न कहीं तो सिक्योरिटी का मामला होगा। सिक्योरिटी चेक करनी चाहिए थी। पांच जवान दुनिया से चले गए। गलती तो कहीं है। देखना चाहिए था।" इस मामले में उन्हें केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाया है।
पांच जवान हुए थे शहीद
इस बीच शुक्रवार को बम डिस्पोजल स्क्वाड और जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) पुंछ जिले में भिमबेर गली स्थित घटनास्थल पर पहुंची, जहां आतंकी हमले में पांच जवानों की जान चली गई थी।
आतंकियों की तलाश जारी
सेना के वाहन पर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश में शुक्रवार सुबह से आसपास के जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस हमले में जो जवान शहीद हुए हैं, उनकी पहचान हवलदार मनदीप सिंह, लांस नायक देबाशीष बसवाल, लांस नायक कुलवंत सिंह, सैनिक हरकृष्ण सिंह और सैनिक सेवक सिंह के रूप में हुई है।
ये सभी जवान सेना के राष्ट्रीय राइफल्स से जुड़े थे, जो आतंक-विरोधी अभियान के लिए इलाके में तैनात किए गए हैं।
गुरुवार को सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि, 'अज्ञात हमलावरों ने इलाके में भारी बारिश और कम विजिविलिटी का फायदा उठाया।' इसके मुताबिक ट्रक में ग्रेनेड हमले की वजह से आग लगने की संभावना है।
सेना का ये वाहन पुंछ जिले में भिमबेर गली से संगियोट की ओर जा रहा था। इस घटना को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
#WATCH | "There has been a lapse, it needs to be looked into," says National Conference MP Farooq Abdullah on the Poonch terror attack. pic.twitter.com/F59D46hmjo
— ANI (@ANI) April 21, 2023












Click it and Unblock the Notifications