Poonch News: चुनावी रैली के दौरान चाकूबाजी, फारूक अब्दुल्ला की मौजूदगी में NC के तीन कार्यकर्ता घायल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर में रविवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार मियां अल्ताफ की रैली के दौरान चाकू से हमले की एक कथित घटना सामने आई। जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के तीन कार्यकर्ता घायल हो गए। खास बता यह रही कि अल्ताफ के समर्थन में नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पार्टी द्वारा आयोजित रैली में उपस्थित थे।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, रैली के मौके पर दो समूहों के बीच झड़प हुई थी, जिसके दौरान झड़प करने वाले समूहों में से एक ने चाकू का इस्तेमाल किया, जिससे तीन युवक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल तीनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें उन्नत उपचार के लिए जीएमसी राजौरी भेज दिया गया।

डॉ. जावीद अहमद ने पुष्टि करते हुए कहा कि उनमें से एक की पहचान यासिर अहमद (22) पुत्र मोहम्मद शाबिर निवासी गुलथा हरनी के रूप में हुई है। अन्य दो घायलों की पहचान सुहैल अहमद पुत्र मोहम्मद बशीर निवासी कसाब मेंढर और इमरान अहमद के रूप में हुई है, जो सूत्रों के अनुसार अज्ञात कारण से अस्पताल से भाग गए।
#WATCH | Poonch: JKNC Chief Farooq Abdullah says, "Sitting in Delhi, they (BJP) used to say that Article 370 is responsible for terrorism in Jammu and Kashmir. It has been five years since the abrogation of Article 370; have these attacks stopped? Innocent people are dying in… pic.twitter.com/ntFVqQ3cMX
— ANI (@ANI) May 19, 2024
इसकी पुष्टि करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस बीच, लोग इस घटना के खिलाफ मुख्य चौक मेंढर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और न्याय की मांग कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications