जम्मू कश्मीर के कुलगाम में अपनी पार्टी के नेता गुलाम हसन की गोली मारकर हत्या

श्रीनगर, 19 अगस्त: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में एक बार फिर राजनीति से जुड़े शख्स को निशाना बनाया गया है। कुगलाम के देवसर में रहने वाले अपनी पार्टी के नेता गुलाम हसन लोन को गुरुवार को उनके आवास पर ही आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। लोन पर ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद आतंकी फरार हो गए। लोन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती काराया गया है। जहां उनकी मौत हो गई। कुलगाम में बीते दस दिन में लोन तीसरे नेता हैं, जिनकी हत्या हुई है।

 Ghulam Hassan l

गुलाम हसन लोन की मौत पर पीडीपी मुखिया और राज्य की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर गम का इजहार किया है। उन्होंने लिखा-कश्मीर में राजनीतिक हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपनी पार्टी के नेता गुलाम हसन लोन की हत्या की हम निंदा करते हैं। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना प्रकट करती हूं। पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, दक्षिण कश्मीर के देवसर में गुलाम हसन लोन की हत्या के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। अल्लाह उनको जन्नत में जगह दे। उग्रवादी संगठनों का मुख्यधारा के राजनेताओं को निशाना बनाने का यह नया चलन बहुत चिंताजनक है। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

दो दिन पहले मंगलवार को कुलगाम में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता जावीद अहमद डार की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। डार कुलगाम जिले की होमशालिबाग विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रेसीडेंट थे। डार पर मंगलवार को उस वक्त हमला हुआ जब वो कुलगाम के ब्राजलू-जागीर में अपने घर के पास ही थे। यहां आतंकवादियों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। गंभीर हालत में उनको अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

कश्मीर में नेताओं पर लगातार हमले

कश्मीर में मेनस्ट्रीम राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। आतंकी एक के बाद लगातार राजनेताओं को निशाना बना रहे हैं। भाजपा के नेताओं पर हाल के दिनों में सबसे ज्यादा हमले हुए हैं। हाल ही में राजौरी जिले में बीजेपी नेता जसबीर सिंह पर ग्रेनेड से हमला किया गया था। इस हमले में पांच लोग घायल हो गए थे। इससे पहले नौ अगस्त को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने बीजेपी नेता गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। डार कुलगाम में भाजपा पार्टी के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+