जम्मू कश्मीर: आतंकी और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में पुलिसकर्मी घायल, सर्च अभियान जारी

नई दिल्ली, 22 मार्च। आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई गोलाबारी में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले की है। वहीं सुरक्षा बलों (Security Forces) की जवाबी कार्रवाई (Terroist Encounter) में एक आतंकी भी घायल हुआ। इलाके की घेराबंदी कर पुलिस और सुरक्षा बल के जवान सर्च अभियान चला रहे हैं। घायल होने के बाद आतंकी की मौके से फरार होने की आशंका व्यक्त की गई है।

Encounter Concept Image

घटना मध्य कश्मीर के श्रीनगर के जूनामार इलाके की है। जहां आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक संक्षिप्त गोलीबारी हुई। जिसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सुरक्षा बलों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी भी घायल हुआ।

अंदेशा जताया जा रहा है कि आतंकी मौके से फरार हो गया है। गोलीबारी में घायल हुए पुलिसकर्मी को सुरक्षाबलों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया है।वहीं इलाके की घेराबंदी करके आतंकी की तलाश की जा रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया है कि घटना से आतंकी संभवत: फरार हो चुका है। इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सभी संदिग्ध स्थानों पर जांच की जा रही है।

उप राज्यपाल ने जाना घायल मजदूरों का हाल जाना

गत 19 मार्च को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और त्राल में तीन हमले किए। इन हमलों में तीन सीआरपीएफ कर्मियों के अलावा उत्तर प्रदेश का एक बढ़ई भी घायल हो गया। हमले में एक मजदूर भी घायल हो गया था। इन हमलों में आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट का हाथ बताया जाता है। उत्तर प्रदेश के बढ़ई को गोली मारी गई है, जबकि सीआरपीएफ कर्मी ग्रेनेड हमले में घायल हुए हैं। हमले में घायल मजदूरों का उपचार एसएमएचएस अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा एसएमएचएस पहुंचे। जहां उन्होंने आतंकी हमलों में घायल हुए दो मजदूरों का हाल जाना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+