कश्मीर: श्रीनगर में आतंकी हमला, गोलीबारी में इंस्पेक्टर शहीद

श्रीनगर, जून 22: घाटी में आमने-सामने की लड़ाई में मुंह की खाने के बाद अब दहशतगर्द पीठ पीछे लगातार वार कर रहे हैं। रविवार (20 जून) को सोपोर में सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों का खात्मा किया था, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकी मुदासिर पंडित भी ढेर हो गया था, जिससे तिलमिलाए आतंकवादियों ने मंगलवार (22 जून) को बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। श्रीनगर के कनिपोरा इलाके में आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया।

terrorists

कश्मीर में आंतकियों के सफाए का ऑपरेशन लगातार जारी है। पुलिस और सेना के जवान लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर आतंकवादियों ढूंढ-ढूंढकर ठिकाने लगाने का काम कर रही है। इस बीच हाल ही में रविवार को सुरक्षा बलों ने आंतकियों को पकड़ने के लिए बारामूला जिले के सोपोर इलाके को घेर लिया था, जिसके बाद इस मुठभेड़ में तीन आंतकियों को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं अब एक बार फिर इन दहशतगर्दों ने श्रीनगर के नौगाम थाना इलाके के कनिपोरा में पुलिसकर्मी को गोलियों से भून दिया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें दो आतंकी पिस्टल से फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। उनकी पहचान की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक आतंकियों की गोलीबारी में शहीद हुए पुलिसकर्मी अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के एक पुलिस अधिकारी बताए जा रहे हैं। परवेज अहमद डार CID के एक इंस्पेक्टर थे। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक कनिपोरा में आतंकवादियों ने इंस्पेक्टर पर उनके आवास के पास अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसको तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस वारदात के तुरंत बाद संयुक्त बलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+