JK: पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए हथियार और गोला-बारूद बरामद
श्रीनगर, 18 अगस्त। जम्मू कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर गिराए गए हथियार और गोला, बारूद को जब्त कर लिया है। यह हथियार, गोला बारूद तोफ गांव में बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले एक केस 24 फरवरी 2022 को अरनिया पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया था। एक आरोपी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है जोकि जम्मू का है। उसने खुलासा किया है कि पाकिस्तानी हैंडलर मोहम्मद अली हुसैन उर्फ कासिम ही इस पूरी घटना के पीछे मास्टरमाइंड है, वह लश्कर ए तैयबा और अल बदर का मुख्य ऑपरेटिव है।













Click it and Unblock the Notifications